निजी बैंकों में कौन बेहतर है? आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक पर भरोसा क्यों बढ़ रहा?

बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच बैंकिंग सेक्टर में निवेश को लेकर नई रणनीति बनती दिख रही है।

हालिया गिरावट के बाद कई मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि  आईसीआईसीआई बैंक और  कोटक बैंक  आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक में फिलहाल दबाव बना रह सकता है। ट्रेड स्क्रिप्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि आईसीआईसीआई  बैंक मजबूत फंडामेंटल्स और बेहतर ग्रोथ विजिबिलिटी के चलते निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है।दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक ने भी हाल के महीनों में बेहतर आउटपरफॉर्मेंस दिखाई है। हालांकि रेट सेंसिटिव सेक्टर्स पर बढ़ते दबाव का असर बैंकिंग शेयरों पर भी दिखाई दे सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण ऑटो, ऑटो एंसिलरी और वित्तीय सेक्टर में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। ऐसे माहौल में निवेशकों को मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर मैनेजमेंट वाले बैंकों पर फोकस रखने की सलाह दी जा रही है।

(शेयर मंथन, 18 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)