शेयर बाजार में डर के माहौल में निवेश का अवसर क्यों देख रहे हैं विशेषज्ञ?

बाजार में जब अनिश्चितता और डर का माहौल होता है, तब अधिकांश निवेशक खरीदारी से बचते हैं।

बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि लेकिन अनुभवी निवेशकों का मानना है कि ऐसे समय में ही अच्छे अवसर पैदा होते हैं। वर्तमान में युद्ध, तेल की कीमतें और वैश्विक आर्थिक चिंताएं निवेशकों के मन में डर पैदा कर रही हैं, जिसके कारण कई अच्छे शेयर दबाव में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की दीर्घकालिक आर्थिक कहानी अभी भी मजबूत बनी हुई है और मौजूदा गिरावटें लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर साबित हो सकती हैं। हालांकि किसी एक सेक्टर या स्टॉक पर बड़ा दांव लगाने के बजाय विविधीकृत पोर्टफोलियो बनाना अधिक उचित रहेगा। साथ ही, एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश करना बेहतर रणनीति हो सकती है, जिससे बाजार की वोलैटिलिटी का जोखिम कम किया जा सके और निवेशक भावनात्मक फैसलों से बच सकें।


(शेयर मंथन, 19 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)