रिलायंस शेयर में आएगी बड़ी तेजी या पहले होगी गिरावट? एक्सपर्ट ने बताया निवेश का सही लेवल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में निवेश को लेकर निवेशकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है।

खासकर Jio Platforms के IPO की तैयारियों के बीच यह सवाल और अहम हो गया है कि क्या मौजूदा स्तर पर रिलायंस के शेयर खरीदने चाहिए या बेहतर मौके का इंतजार करना चाहिए। एबाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि  फिलहाल शेयर में बहुत ज्यादा उत्साह दिखाने की जरूरत नहीं है। रिलायंस का शेयर अभी ऐसे स्तर पर कारोबार कर रहा है जहां उन्हें निवेश के लिए पर्याप्त भरोसा नहीं दिख रहा। उनका कहना है कि अगर शेयर 1,150 से 1,200 रुपये के दायरे में आता है तो वहां निवेश का बेहतर अवसर बन सकता है। इस स्तर पर रिस्क कम और संभावित रिटर्न ज्यादा आकर्षक हो सकता है।

तकनीकी चार्ट की बात करें तो एक्सपर्ट ने बताया कि रिलायंस में 38 फीसदी रिट्रेसमेंट का स्तर करीब 1,150 रुपये के आसपास बनता है और यह लेवल पहले भी मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर चुका है। यदि शेयर 1,100 रुपये के आसपास कुछ समय तक टिकता है तो यह एक मजबूत बेस तैयार कर सकता है, जहां से लंबी अवधि की तेजी शुरू होने की संभावना बन सकती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिलायंस में बहुत बड़ी गिरावट की आशंका फिलहाल नहीं दिख रही है। अगर शेयर 200-डे EMA के आसपास सपोर्ट लेता है तो यहां से मजबूत रिकवरी भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में शेयर केवल शॉर्ट टर्म रिबाउंड ही नहीं, बल्कि 1,500 रुपये तक की तेजी भी दिखा सकता है।

फिर भी इस समय तकनीकी संकेत पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इसलिए निवेशकों को केवल चार्ट देखकर फैसला लेने के बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स, बिजनेस ग्रोथ और Jio Platforms के IPO से होने वाले संभावित असर का भी आकलन करना चाहिए। उनका मानना है कि धैर्य रखने वाले निवेशकों को बेहतर एंट्री लेवल का इंतजार करना चाहिए।


(शेयर मंथन, 26 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)