शेयर मंथन में खोजें

क्या पीआई इंडस्ट्रीज में 2,175 रुपये का स्तर बनेगा बड़ा टर्निंग पॉइंट?

पीआई इंडस्ट्रीज को लेकर निवेशकों के बीच आगे की दिशा को लेकर सवाल बना हुआ है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि शेयर के लिए 2,175 रुपये के स्तर को अहम बताया है। उनके मुताबिक, हाल में करीब 2,191 रुपये का निचला स्तर बनने के बाद 2,175 रुपये के आसपास का स्तर शेयर के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट और ‘मेक या ब्रेक’ जोन की तरह काम कर सकता है। अगर यह स्तर कायम रहता है और कंपनी के प्रदर्शन में सुधार दिखाई देता है, तो शेयर में तेज उछाल की संभावना बन सकती है।

फिलहाल कंपनी के तिमाही नतीजों में सेल्स डीग्रोथ चिंता का विषय है। जून 2025 के बाद से मार्जिन में भी कमजोरी देखने को मिली है। ऐसे में शेयर की आगे की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी की बिक्री में गिरावट रुकती है या नहीं। अगर सेल्स डीग्रोथ थमती है और बिक्री में मामूली ग्रोथ भी शुरू होती है, तो मौजूदा स्तरों से शेयर में तेजी से बाउंस देखने को मिल सकता है।

ऐसी स्थिति में 2,175 रुपये का सपोर्ट कायम रहने पर शेयर करीब 2,700 रुपये तक उछल सकता है। हालांकि, इसके लिए तिमाही नतीजों में सुधार जरूरी होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शेयर के फंडामेंटल पक्ष पर एग्रोकेमिकल कारोबार को लेकर उनका भरोसा सीमित है और वह मुख्य रूप से वैल्यूएशन और तिमाही प्रदर्शन के आधार पर स्थिति को देखते हैं।

दूसरी ओर, अगर सेल्स डीग्रोथ जारी रहती है और वैल्यूएशन में और करेक्शन आता है, तो शेयर पर दबाव बढ़ सकता है। विशेषज्ञ के मुताबिक, ऐसी स्थिति में 1,700–1,900 रुपये का रेंज भी देखने को मिल सकता है। इसलिए फिलहाल 2,175 रुपये का स्तर और आने वाले तिमाही नतीजे PI Industries की अगली दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।


(शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख