शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट के बाद क्या 1,100 रुपये के स्तर पर बनेगा मजबूत सपोर्ट?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार गिरावट के बीच निवेशकों की नजर अब इसके अहम सपोर्ट लेवल पर है।

शेयर करीब 1,150 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 1,100 से 1,200 रुपये की रेंज महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि
शेयर में 38.2% रिट्रेसमेंट का स्तर भी अहम है, लेकिन केवल इस आधार पर यह मान लेना सही नहीं होगा कि गिरावट खत्म हो गई है। शेयर का लॉन्ग टर्म ट्रेंड फिलहाल कमजोर बना हुआ है और इसमें डबल टॉप तथा राउंडिंग टॉप जैसे नकारात्मक तकनीकी संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में मौजूदा स्तर पर जल्दबाजी में निवेश करने के बजाय शेयर के ट्रेंड में बदलाव का इंतजार करना बेहतर हो सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 1,235 रुपये के स्तर को अहम बताया है। उनके अनुसार, जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर बंद नहीं होता, तब तक इसके निचले स्तर को मजबूत बॉटम मानना जल्दबाजी होगी। यदि शेयर 1,100 से 1,150 रुपये के आसपास स्थिर होता है, तो वहां से उछाल आ सकता है, लेकिन शुरुआती तेजी को केवल शॉर्ट कवरिंग भी माना जा सकता है। इसलिए निवेशकों को यह देखना होगा कि शेयर गिरावट को रोककर अपनी दिशा बदल पाता है या नहीं। विशेषज्ञ का मानना है कि गिरते हुए ट्रेंड में केवल इस उम्मीद से निवेश करना कि शेयर अब और नहीं गिरेगा, जोखिम भरा हो सकता है।

शेयर की पिछली चाल पर नजर डालें तो अक्टूबर 2023 में इसने करीब 1,122 रुपये और अप्रैल 2025 में लगभग 1,193 रुपये के आसपास निचला स्तर बनाया था। शेयर का तकनीकी ढांचा पहले ही कमजोर हो चुका है और जब तक ट्रेंड में स्पष्ट सुधार नहीं आता, इसे लंबी अवधि के रणनीतिक निवेश के रूप में देखना उचित नहीं होगा। निवेशक छोटे ट्रेड के अवसर तलाश सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी जोखिम प्रबंधन जरूरी है। 


(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

देश मंथन के आलेख