शेयर मंथन में खोजें

जनवरी वायदा निपटान के दिन बाजार में भारी गिरावट

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस सुस्त शुरुआत के बाद संभला। डाओ जोंस 100 अंक चढ़ कर बंद। वहीं एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की सुस्त शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

 जनवरी महीने के वायदा निपटान के दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सभी इंडेक्स में गिरावट देखी गई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,081 का निचला स्तर जबकि 60,899 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,846 का निचला स्तर जबकि 18,100 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,540 का निचला स्तर जबकि 42,733 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.27% या 774 अंक गिर कर 60,205 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.25% या 226 गिर कर 17,892 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 2.54% या 1086 अंक गिर कर 41,647 पर बंद हुआ।

 आज के कारोबार में फोकस में अदाणी ग्रुप रहा। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद ग्रुप सभी शेयरों में बिकवाली देखी गई। अदाणी ट्रांसमिशन 8.85%, अदाणी पोर्ट्स 6.31%, अंबुजा सीमेंट 7.77% और एसीसी (ACC) 7.28% तक गिर कर बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में खासा गिरावट देखने को मिली। इंडसइंड बैंक 4.63%, बैंक ऑफ बड़ौदा 4.61%, एसबीआई (SBI) 4.32% और केनरा बैंक 4.40% तक के बड़े गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को 0.92%, मारुति सुजुकी 0.98%, बजाज ऑटो 0.84% और एचयूएल (HUL) 0.84% तक के मामूली मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में सिप्ला 2.53%, अपोलो हॉस्पिटल 1.87%, टेक महिंद्रा 1.82% और एलऐंडटी (L&T) 1.49% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

आज जोमैटो में 8.35% की गिरावट रही। वहीं नतीजों से पहले डीएलएफ (DLF) 3.52% और यूनाइटेड स्पिरिट्स 5.90% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। टीवीएस मोटर्स में 5.49% तक की तेजी के साथ बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में ग्रैन्यूल्स इंडिया 6.57%, कॉनकॉर 4.52%, डेल्टा कॉर्प 5.32% और अरविंदो फार्मा 4.68% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली उसमें महिंद्रा सीआईई (CIE) 8.18%, सोना बीएलडब्लू प्रिसिजन 5.18%, साउथ इंडियन बैंक 6.33% और आवास फाइनेंशियर्स 4.51% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 25 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"