डॉव जोंस (Dow Jones) 170 अंक लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।

अमेरिकी रोजगार आँकड़ों के मिले-जुले रुख से बजार में अस्थिरता रही। पेरिस हमलों की खबर से बाजार पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 170 अंक यानी 0.95% की गिरावट के साथ 17,737 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32 अंक यानी 0.68% गिर कर 4,704 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 17 अंक यानी 0.84% की गिरावट के साथ 2,045 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 0.5% की कमजोरी रही। एसएंडपी 500 तो 0.7% गिर गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.5% की कमजोरी रही।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.58 डॉलर गिर कर 48.21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना ऊपर चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 14.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1,223.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2015)