गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ अमेरिकी बाजार, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने ब्याज दर बढ़ाने की आशंकाओं के बीच गुरुवार के कारोबार में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

जिसका असर आज सुबह एशियाई बाजारों में देखा जा रहा। आज सुबह से एशियाई बाजारों के कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 121 अंक यानी 0.69% गिर कर 17,415 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी हल्की गिरावट देखी गयी। यह 16 अंक या 0.78% गिर कर 2,084 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 84 अंक यानी 1.62% गिर कर 5,056 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 58 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 20,607 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.87% की मजबूती है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 72 अंक या 1.97% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 7 अगस्त 2015)