आज सुबह एशियाई बाजारों में तीखी गिरावट, बुधवार को डॉव जोंस 365 अंक टूटा

आज सुबह तमाम वैश्विक बाजारों के संकेत नकारात्मक हैं। कल बुधवार को अमेरिकी बाजार में काफी कमजोरी आयी और आज सुबह एशियाई बाजारों में भी चौतरफा लाली है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 3.66% की जबरदस्त गिरावट के साथ चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में लगभग 1.5% कमजोरी चल रही है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 1.2% नीचे चल रहा है। द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 1.4% नीचे है।
कल बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी तीखी गिरावट आयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 364.81 अंक या 2.21% गिर कर 16,151.41 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 48.40 अंक या 2.50% की गिरावट आयी और यह 1,890.28 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 159.85 अंक या 3.41% की जोरदार गिरावट के साथ 4,526.06 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2016)