एशियाई बाजार 18 महीने के उच्च स्तर के करीब

शुक्रवार के कारोबार में एशियाई बाजारों ने मजबूती के साथ शुरुआत की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैक्स से संबंधित बयान से अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती के बाद एशियाई बाजार भी 18 महीने के उच्च स्तर के करीब पहुँच गये हैं। एशियाई बाजार के सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 446.21 अंक या 2.36% की बढ़त के साथ 19,353.98 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 127.93 अंक या 0.54% की बढ़त के साथ 23,653.07 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में भी 0.49% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.54% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.55% ऊपर है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.82% की मजबूती के साथ हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)