अमेरिकी बाजार में अंतिम दिन कमजोरी, डॉव जोंस 40 अंक फिसला

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कजोरी आयी।

कल एसऐंडपी में ऊर्जा को छोड़ कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। हालाँकि कल समाप्त हुए सप्ताह में तीनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती आयी। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार बढ़त आयी थी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 40.76 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 24,231.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26.38 अंक या 0.38% की कमजोरी के साथ 6,847.59 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.36 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 2,642.22 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दाम 1.64% की बढ़त के साथ 58.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)