वित्तीय शेयरों में मजबूती से चढ़ा अमेरिकी बाजार

बुधवार को वित्तीय शेयरों में आयी मजबूती के सहारे अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

इनमें डॉव जोंस लगातार दूसरे दिन नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कल आये अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों ने ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि को बढ़ावा दिया, जिससे वित्तय शेयरों में मजबूती आयी। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में अधिकतक सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 54.45 अंक या 0.20% की बढ़त के साथ 26,828.39 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 25.53 अंक या 0.32% की मजबूती के साथ 8,025.08 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.08 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 2,925.51 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.73% की मजबूती के साथ 86.29 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)