फेड ने ट्रम्प की माँग के बावजूद नहीं घटायी ब्याज दर, अमेरिकी बाजार गिरा

फेडरल रिजर्व ने मौजूदा ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके बाद बुधवार अमेरिकी बाजार में कमजोरी देखने को मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व से दरों में कटौती करने की माँग की थी।
लगातार तीन सत्रों में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद कल एसऐंडपी 500 में भी गिरावट आयी। एसऐंडपी 500 के सभी सेक्टरों में बिकवाली हुई।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 162.77 अंक या 0.61% की गिरावट के साथ 26,430.14 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45.74 अंक या 0.57% की कमजोरी के साथ 8,049.64 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.1 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 2,923.73 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम सपाट 72.79 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)