कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

भारतीय बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी संकट का असर बाजार पर साफ तौर पर दिखा। रूस के गोलीबारी में यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग की खबर से सुबह एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। इसका नतीजा रहा कि आज भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण भी बाजार पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,133 का निचला स्तर जबकि 16,456 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 53,888 निचला स्तर और 55,013 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक ने 34,094 का निचला स्तर जबकि 35,098 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 769 अंक या 1.40% गिर कर 54,334, निफ्टी 50 (Nifty 50) 253 अंक या 1.53% गिर कर 16,245 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 536 अंक या 1.54% गिर कर 34,408 पर बंद हुआ।
ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। आईटी और फार्मा शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज 2.95%, आईटीसी (ITC) 2.78%, टेक महिंद्रा 1.89% और अल्ट्राटेक 1.16% तक चढ़े। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाइटन 5.18%, मारुति सुजुकी 4.58%, एशियन पेंट्स 4.66% और कोल इंडिया 4.21% तक गिर कर बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। बंधन बैंक 3.82%, आरबीएल बैंक (RBL Bank) और ऐक्सिस बैंक 3.07% के नुकसान के साथ बंद हुए।
ऑटो शेयरों की रफ्तार पर भी आज ब्रेक लगता दिखा। टीवीएस मोटर्स 5.26%, मारुति सुजुकी 4.58%, हीरो मोटोकॉर्प 4.39% और अशोक लेलैंड 3.95% के नुकसान के साथ बंद हुए। कमजोर कारोबारी सत्र में मेटल शेयरों की चमक फीकी रही। वेदांता 5.70%, हिंदुस्तान जिंक 5.61%, टाटा स्टील 2.01% और नाल्को 4.81% तक की कमजोरी देखी गई। पेंट्स शेयरों में आज कमजोरी दिखी। एशियन पेंट्स 4.66%, इंडिगो पेंट्स 6.06% और बर्जर पेंट्स 1.54% नुकसान के साथ बंद हुए। खबरों के दम पर वोडाफोन शेयर में 6.76% और आईआरसीटसी (IRCTC) 6.55% तक गिरे।
आईटी शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। एलएंटी इंफोटेक 1.53%, टेक महिंद्रा 1.89%, विप्रो 1.01% और बिरलासॉफ्ट टेक में 1.88% तक की तेजी देखी गई। फ्यूचर्स एंड ऑप्शन के शेयरों में भी आज उछाल देखने को मिला। सट्राइड्स फार्मा 4.66%, इंटेलेक्ट डिजाइन 3.51%, जीएनएफसी (GNFC) 2.38% और डॉ रेड्डीज 2.95% तक चढ़ कर बंद हुए। इसके अलावा कुछ और चढ़ने वाले शेयरों में उज्जीवन फाइनेंस में 12.33%, सिएट 7.83% और ला ओपैला 7.66% मजबूती के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2022)