कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट पर कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 300 अंक गिरकर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक में भी 2% की कमजोरी देखने को मिली।

 अमेरिकी बाजारों में बड़ी रैली के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। एसजीएक्स (SGX) की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजारों की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में भारी स्तर पर मुनाफावसूली के दौरान बाजार दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। यह लगातार दूसरा दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिला। निफ्टी ने कारोबारी सत्र के दौरान 17500 का अहम स्तर को भी तोड़ा है। निफ्टी 500 में भी करीब 1.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 58,705 का निचला स्तर जबकि 59,402 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,467 का निचला स्तर जबकि 17,690 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 38,247 का निचला स्तर जबकि 38,733 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.46% या 872 अंक गिर कर 58,774 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.51% या 268 अंक गिर कर 17,491 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.77% या 688 अंक गिर कर 38,298 पर बंद हुआ। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील 4.54%, एशियन पेंट्स 3.81%, टाटा मोटर्स 3.48% और जेएस डब्लू 3.25% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए। इसके अलावा गिरने वाले दूसरे शेयरों में जुबिलेंट फूड 5.35%,हात्सुन एग्रो 5.56%, पीबी फिनटेक 5.43%, और जीएनएफसी (GNFC) 5.41% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में वरुण बेवरेजेज 6.92%, अब तक के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहे ट्रेंट में 6.01%, चंबल फर्टिलाइजर्स 4.93% और अंबुजा सीमेंट 2.96% की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 0.89%, आईटीसी (ITC) 0.77%, कोल इंडिया 0.53% और नेस्ले 0.20% तक चढ़ कर बंद हुए। गिरावट भरे बाजार में तेजी वाले शेयरों में एल्गी इक्विपमेंट 10.52%, सोलारा एक्टिव 7.99%, सीसीएल प्रोडक्ट्स 7.91% और सिक्वेंट साइंटिफिक 6.36% तक चढ़ कर बंद हुए। गिरावट भरे बाजार में एफएमसीजी (FMCG) शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली।
(शेयर मंथन 22 अगस्त, 2022)