स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की बिक्री बढ़ी

जुलाई 2014 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में 25% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने इस दौरान 11.03 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल अप्रैल में इसकी बिक्री 8.82 लाख व्हील्स रिम रही थी। 

कंपनी ने जुलाई 2014 में 1.42 लाख व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि जुलाई 2013 में इसने 1.24 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम का निर्यात 14% बढ़ा है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपह 2:50 बजे यह 3.13% की बढ़त के साथ 300.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2014)