अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को अफ्रीका में मिली परियोजनाएँ

हिंदुजा समूह (Hinduja Group) की अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को दो बड़ी परिवहन परियोजनाएँ मिली हैं।

कंपनी को 8 करोड़ डॉलर की ये परियोजनाएँ तंजानिया और जिंबाब्वे में मिली हैं। ट्रकों, बसों, एलसीवी और स्पेयर्स और संबंधित सपोर्ट सेवाओं के अलावा ये परियोजनाएँ मोबिलिटी जरूरतों को भी पूरा करेंगी। एनईआईए योजना के तहत एक्जिम बैंक इन परियोजनाओं को वित्त मुहैया करायेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:22 बजे यह 1.28% की बढ़त के साथ 55.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2014)