के. के. सिंह ने सँभाला सेल (SAIL) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने 02 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है।

सिंह परिचालन (Operations), मानव संसाधन विकास (HRD), सतर्कता (Vigilance) और कार्मिक एवं प्रशासन (P&A) जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग 4 दशकों के गहन अनुभव के साथ सेल की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1987 में भिलाई इस्पात संयंत्र में एक प्रबंधन प्रशिक्षु (Management Trainee) के रूप में की थी, जहाँ उन्होंने मानव संसाधन विकास विभाग में जाने से पहले 'ब्लूमिंग एंड बिलेट मिल' में एक दशक से अधिक समय तक अपना योगदान दिया। उन्होंने कार्मिक और प्रशासन (Personnel & Administration) विभाग के कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

उन्हें 2022 में निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया। निदेशक (कार्मिक) के रूप में अपने वर्तमान रोल में उन्होंने सेल के कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु प्रगतिशील कार्मिक कल्याण और विकास योजनाओं की शुरुआत की है। (शेयर मंथन, 2 अप्रैल 2026)