महिंद्रा ई20 (Mahindra E20) इलेक्ट्रिक कार जल्द लांच

महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राईवेट लिमिटेड (Mahindra Reva Electric Vehicles Pvt Ltd) जल्दी ही बाजार में अपनी नयी इलेक्ट्रिक कार उतारने जा रही है।
कंपनी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा ई20 (Mahindra E20) लांच करने की तैयारी में है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस कार में लिथियम ईयॉन बैटरीज का इस्तेमाल किया गया है और एक बार चार्ज किये जाने के बाद यह 100 किलोमीटर तक चल सकती है।
गौरतलब है कि महिंद्रा रेवा, महिंद्रा समूह (Mahindra Group) की सब्सीडियरी कंपनी है।
इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2013)