महिंद्रा (Mahindra) की एक्सयूवी 500 (XUV 500) बाजार में

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एसयूवी (SUV) श्रेणी में नया संस्करण पेश किया है। 

कंपनी ने एक्सयूवी 500 (XUV 500) के एंट्री लेवल वर्जन को बाजार में उतारा है। नये डब्लू4 वेरिएंट में 2.2 लीटर डीजल इंजन लगा है। इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन लगा है।

इसकी शुरुआती कीमत 12 लाख से 14.64 लाख रुपये के बीच रखी गयी है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2013)