मिडिल ईस्ट संकट के दौर में भी सोना क्यों नहीं दिखा रहा बड़ी तेजी?

वैश्विक तनाव और युद्ध की परिस्थितियों के बीच सोना को लेकर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञ से जानें क्या डॉलर की मजबूती ने सोने की रफ्तार पर लगाया ब्रेक?

बाजार विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता के मुताबिक सोने की कीमतों की बात करें तो हाल के दिनों में इसमें अपेक्षाकृत स्थिरता देखी जा रही है। आमतौर पर युद्ध या संकट के समय सोने में तेज सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग नजर आ रही है। इसकी एक वजह डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक समीकरणों में बदलाव माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में डीडॉलराइजेशन और ब्रिक्स करेंसी जैसे मुद्दों के कारण सोने की माँग बढ़ी थी, लेकिन मौजूदा समय में डॉलर की स्थिति फिर मजबूत होती दिखाई दे रही है। इसी वजह से सोने में बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल सीमित नजर आ रही है और कीमतें एक सीमित दायरे में रह सकती हैं।


(शेयर मंथन, 14 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)