क्या बैंकिंग सेक्टर में आकर्षक वैल्यूएशन से निवेश का मौका बन रहा है?

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर फंड मैनेजर का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के CIO आलोक सिंह का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में मौजूदा वैल्यूएशन आकर्षक हैं और लोन ग्रोथ 15–20% के दायरे में रहने की संभावना है। बेहतर एसेट क्वालिटी और बैंकों के करीब 15–16% ROE को देखते हुए 1–1.6 गुना प्राइस-टू-बुक वैल्यूएशन आकर्षक दिखाई देता है। हालांकि, निवेश का नजरिया पूरे बैंकिंग सेक्टर में एक जैसा नहीं है और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों पर चयनात्मक रूप से फोकस किया जाएगा।


(शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)