क्या स्मॉल और मिडकैप के बजाय लार्जकैप में ज्यादा मौके दिख रहे हैं?

स्मॉल, मिड और लार्जकैप- तीनों सेगमेंट में अवसर मौजूद हैं, लेकिन निवेश का रुख चयनात्मक होना चाहिए।

बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के CIO आलोक सिंह का कहना है कि फ्लेक्सीकैप फंड में स्मॉलकैप का एक्सपोजर सामान्य से अधिक है, जबकि लार्जकैप और मिडकैप का हिस्सा कुछ कम है। हालांकि, आगे नए अवसरों के लिए लार्जकैप, खासकर बेहतर दिख रहे बैंकों में निवेश बढ़ाने की प्राथमिकता हो सकती है। स्मॉलकैप में भी कई ऐसे शेयर हैं जो पिछले दो वर्षों में काफी नीचे आए हैं, इसलिए पूरे स्मॉलकैप सेगमेंट को एकसमान मानना सही नहीं होगा। विशेषज्ञ का जोर स्टॉक चयन पर है और उनका मानना है कि सभी स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा।

(शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)