तेजी के बाद बाजार में करेक्शन की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी के 24,300 के आसपास के स्तर पर नजर रखनी चाहिए। अगर बाजार इस स्तर से नीचे फिसलता है तो कमजोरी बढ़ सकती है। इसके बाद 23,600 का स्तर पहला अहम सपोर्ट जोन हो सकता है, जबकि 23,150 को पिछले ब्रेकआउट का महत्वपूर्ण स्तर माना जा रहा है। हालांकि, करेक्शन कितना गहरा होगा, इसका अनुमान पहले से लगाना मुश्किल है। ऐसे में निवेशकों को बाजार के मूवमेंट के अनुसार फैसला लेना चाहिए और ट्रेडर्स को अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से पोजीशन बनानी चाहिए।
(शेयर मंथन, 11 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)