शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर, एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत

अमेरिकी बाजार में आयी जोरदार गिरावट के कारण मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जबरदस्त बिकवाल हो रही है।

तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और यूरोप में राजनीतिक संकट के बीच डॉलर 16 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया है। निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से पूँजी निकाल रहे हैं।
भारतीय समय के मुताबिक करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 715.43 अंक या 3.21% की गिरावट के साथ 21,554.45 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 374.98 अंक या 1.45% की कमजोरी के साथ 25,258.20 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.51% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.02% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.54% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.36% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"