एशियाई बाजारों में हुई कमजोर शुरुआत, हैंस-सेंग 233 अंक लुढ़का

अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है।

एशियाई बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में से केवल चार ही में कारोबार हो रहा है, जिनमें से 3 लाल निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.37 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) सपाट लाल निशान पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 233.16 अंक या 1.00% की कमजोरी के साथ 23,127.62 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.06% की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.53% ऊपर है। (शेयर मंथन, 1 फरवरी 2017)