एशियाई बाजारों में हुई मजबूत शुरुआत

बुधवार के कारोबार में एशियाई बाजारों ने मजबूती के साथ शुरुआत की है।

जापान के निक्केई को छोड़ कर बाकी सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.31 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 36.14 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 18,971.46 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 51.66 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 23,536.79 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में भी 0.42% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.60% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.30% ऊपर है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.51% की मजबूती के साथ हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2017)