व्यापार तनाव में कमी आने की खबर से चढ़ा अमेरिकी बाजार

यूएस-चीन के व्यापार विवाद को हल करने की खबर से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

कल खबर आयी कि अमेरिका चीन के और उत्पादों पर आयात शुल्क रोक सकता है। लगातार पाँच दिन गिरने के बाद ऐप्पल के शेयर में कल 2.5% की मजबूती आयी, जिसके सहारे तकनीकी सेक्टर भी इतना ही ऊपर चढ़ा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 208.77 अंक या 0.83% की बढ़त के साथ 25,289.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 122.63 अंक या 1.72% की वृद्धि के साथ 7,259.03 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 28.62 अंक या 1.06% की मजबूती के साथ 2,730.20 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.75% की बढ़त के साथ 66.62 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)