क्या केन्स टेक्नोलॉजी में 3850 के भाव पर फंसे निवेशक एक-दो महीने में मुनाफा कमा पाएंगे?

राज शर्मा जानना चाहते हैं कि उन्हें केन्स टेक्नोलॉजी (Keyan Technology) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि टेक्निकल स्ट्रक्चर देखें तो 3400 के लो से एक हायर लो फॉर्मेशन बन चुका है, जो संकेत देता है कि स्टॉक में धीरे-धीरे रिकवरी की कोशिश चल रही है। हालांकि, अगर किसी भी दिन 3700 के नीचे क्लोजिंग मिलती है तो यह कमजोरी का संकेत होगा और ऐसे में रिस्क मैनेजमेंट बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि नीचे की ओर दबाव फिर से बढ़ सकता है।

ऊपर की तरफ मूवमेंट की बात करें तो स्टॉक में हाल के दिनों में हल्का पॉजिटिव मोमेंटम जरूर बना है, लेकिन यह तेजी एकदम से बड़ी छलांग में बदलती नहीं दिख रही। करीब 4200 से 4500 का जोन इसके लिए एक अहम रेजिस्टेंस एरिया है, जहाँ पहले भी सप्लाई आ चुकी है। खासतौर पर 4600 का स्तर काफी मजबूत रुकावट के रूप में सामने आ सकता है। अगर स्टॉक इस स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब होता है, तभी आगे 200 डे मूविंग एवरेज की ओर एक मजबूत रैली की संभावना बनेगी। फिलहाल एक-दो महीने के नजरिए से देखें तो स्टॉक का मूवमेंट इसी रेंज में धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाला लग रहा है।

इस परिस्थिति में निवेशक को “स्टैगर्ड” यानी चरणबद्ध रणनीति अपनानी चाहिए। नीचे के स्तरों पर सख्त स्टॉप लॉस बनाए रखना और जैसे-जैसे स्टॉक ऊपर बढ़े, वैसे-वैसे अपने स्टॉप लॉस को ट्रेल करना एक बेहतर तरीका हो सकता है। हर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर पर पहुंचने के बाद पोर्टफोलियो का रिव्यू करना भी जरूरी है, ताकि यह तय किया जा सके कि आगे होल्ड करना है या मुनाफा बुक करना है। कुल मिलाकर, शॉर्ट टर्म में KSTC में अवसर तो है, लेकिन जोखिम प्रबंधन ही इस ट्रेड की सफलता तय करेगा।



(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)