क्या केएनआर (KNR) कंस्ट्रक्शन में 110 रुपये का स्तर बना रहेगा मजबूत सहारा?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Constructions) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी रूप से 110 रुपये का स्तर इस स्टॉक के लिए मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 130 रुपये का स्तर एक निर्णायक रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है। जब तक केएनआर कंस्ट्रक्शन 130 के ऊपर क्लोज नहीं देता, तब तक इसमें तेज और स्थायी तेजी की उम्मीद करना मुश्किल है। इस स्तर के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर ही स्टॉक में नई मजबूती आ सकती है और फिर यह 150 से लेकर 160–170 के दायरे तक जाने की क्षमता रखता है। लेकिन इसके विपरीत, अगर यह 110 के नीचे क्लोज करता है, तो यह एक नकारात्मक संकेत होगा और फिर गिरावट का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए इन दोनों स्तरों को निवेशक अपनी रणनीति का आधार बना सकते हैं।

कंपनी के बिजनेस को समझें तो केएनआर कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC (Engineering, Procurement, Construction) सेक्टर में काम करती है, जहां रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव आम बात है। जब प्रोजेक्ट्स का फ्लो अच्छा होता है, तब कंपनी की ग्रोथ और वैल्यूएशन तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन जैसे ही ऑर्डर फ्लो या रेवेन्यू की रफ्तार धीमी होती है, स्टॉक पर दबाव आ जाता है। फिलहाल कंपनी के फंडामेंटल्स में बहुत बड़ी गिरावट नहीं दिखती, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार जरूर धीमी पड़ी है, जिसके कारण स्टॉक का वैल्यूएशन भी सामान्य स्तरों की ओर लौट रहा है। केएनआर कंस्ट्रक्शनमें अभी “वेट एंड वॉच” की रणनीति ज्यादा उपयुक्त लगती है। 110 का स्तर बचा रहता है तो धीरे-धीरे रिकवरी की उम्मीद बनी रह सकती है, जबकि 130 के ऊपर क्लोजिंग आने पर ही इसमें मजबूती की पुष्टि होगी। निवेशकों को जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय इन अहम स्तरों पर नजर रखते हुए अपनी रणनीति तय करनी चाहिए।

Guest Expert: शोमेश कुमार

शोमेश कुमार को शेयर बाजार में 24 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में कई Market Cycles देखे हैं। वे सितंबर 2020 से सेबी पंजीकृत निवेश सलाहकार (RIA) हैं। इससे पहले वे नोम्युरा, डॉयशे बैंक और कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

Host: राजीव रंजन झा

rajeev ranjan jha jan25इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे राजीव रंजन झा, जिन्हें पत्रकारिता में 3 दशकों से अधिक का अनुभव है। वे वर्ष 1996 से ही आर्थिक पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वे 2000 से टीवी रिपोर्टिंग और एंकरिंग करते रहे हैं। अभी वे एक ऐसे उद्यम का नेतृत्व कर रहे हैं, जो प्रिंट पत्रिका निवेश मंथन, आर्थिक समाचार पोर्टल शेयर मंथन (sharemanthan.in) और इनके सोशल मीडिया मंचों का प्रबंधन करता है।

शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग जोखिम के अधीन होते हैं। सही जानकारी, उचित विश्लेषण और अनुशासित दृष्टिकोण के बिना लिये गये निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। इसी उद्देश्य से हम आपके लिए Stock Market Weekly Analysis Webinar आयोजित कर रहे हैं, जहाँ बाजार की चाल को पूरी तरह शैक्षिक (Educational) और जानकारी देने वाले उद्देश्य से समझाया जायेगा।

Webinar में किन विषयों पर चर्चा होगी?

  • Nifty और Bank Nifty का संभावित Market Outlook
    • Support और Resistance Levels की व्यावहारिक समझ
    • Market Trend और Price Action Analysis
    • US Market Analysis – Dow Jones, Nasdaq, Global Cues
    • Gold और Silver Market Outlook
    • FII-DII Activity और उसका बाजार पर असर
    • Volatility और Risk Management की बुनियादी समझ

इस वेबिनार का उद्देश्य निवेशकों और ट्रेडर को यह सिखाना है कि:
✔ Market को कैसे पढ़ा जाये
✔ Risk को कैसे समझा जाये
✔ किसी भी निर्णय से पहले किन फैक्टर्स पर ध्यान देना जरूरी है

यह Webinar किसके लिए उपयोगी है?
• Beginner Investors
• Stock Market Learners
• Long Term Investors
• Short Term Traders
• Market Analysis सीखने में रुचि रखने वाले निवेशक

यह वेबिनार पूरी तरह Educational Nature का है। इसमें दी जाने वाली सभी जानकारियाँ पिछले डेटा, चार्ट और सामान्य बाजार व्यवहार पर आधारित होंगी। भविष्य की किसी भी चाल को लेकर कोई दावा या गारंटी नहीं दी जाती।

महत्वपूर्ण अस्वीकरण (Disclaimer):
यह वेबिनार केवल शिक्षा और जानकारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें दी गयी किसी भी जानकारी को Investment Advice, Buy/Sell/Hold Recommendation या Assured Return के रूप में न लें।
शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार का निवेश या ट्रेडिंग निर्णय लेने से पहले अपने SEBI Registered Investment Advisor या Certified Financial Advisor से सलाह अवश्य लें।
इस वेबिनार के आयोजक, स्पीकर और होस्ट किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

📌 सही जानकारी + सही समझ = बेहतर निर्णय
📌 जोखिम को समझना निवेश का सबसे अहम हिस्सा है

👉 Webinar में जुड़ें और बाजार को समझें, अनुमान के आधार पर नहीं बल्कि ज्ञान के आधार पर।

(शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)