शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में बिकवाली, 304 अंक टूटा निक्केई

अमेरिकी बाजार के कल मिला-जुला बंद होने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को बिकवाली देखने को मिल रही है।

वहीं जानकारों के अनुसार ब्रेक्जिट पर एक और संसदीय मतदान से कमजोर पाउंड की दिशा तय होगी। उधर अमेरिका में साधारण महँगाई दर के आँकड़ों से नैस्डैक और एसऐंडपी में कल बढ़ोतरी हुई। मगर इथियोपिया में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बोइंग के शेयर लगातार दूसरे दिन गिरावट आयी, जिसका डॉव जोंस पर नकारात्मक असर पड़ा।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 303.91 अंक या 1.41% की गिरावट के साथ 21,199.78 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 130.35 अंक या 0.45% की कमजोरी के साथ 28,790.52 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.56% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.76% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.93% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.04% की हल्की मजबूती है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"