शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5,500 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज सुबह तेज गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 5,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स (Sensex) 267 अंक की कमजोरी के साथ 18,129 पर है। निफ्टी (Nifty) 61 अंक की गिरावट के साथ 5,451 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.71% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.68% और बीएसई मिडकैप में 1.39% की गिरावट है।  
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.6% नीचे है। सेंसेक्स के 29 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि केवल 1 शेयर में मजबूती है। सबसे ज्यादा गिरावट मारुति सुजुकी में है। इसका शेयर 4.77% नीचे है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)