एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत, हैंग-सेंग 100 अंक टूटा

गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 47.56 अंक (0.25%) की गिरावट के साथ 19,169.92 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 16.42 अंक (0.51%) की कमजोरी के साथ 3,224.90 पर चल रहा है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के हैंग-सेंग (Hang-Seng) में 0.41% और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) में 0.47% की कमजोरी है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.24% नीचे और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) हल्की गिरावट के साथ लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2017)