एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई 231 अंक लुढ़का

कोरियाई प्रायद्वीप को लेकर चल रहे विवाद का नकारात्मक असर एशियाई शेयर बाजारों पर साफ दिख रहा है।

उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी देने से दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को कॉस्पी को छोड़ कर एशियाई बाजारों के सभी सूचकांक लाल निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 231.83 अंक (1.24%) की गिरावट के साथ 18,516.04 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.35% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के हैंग-सेंग (Hang-Seng) में 34.35 अंक और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) में 0.09% की गिरावट है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.08% की बढ़त और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) 0.11% की गिरावट के साथ लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2017)