एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई 62 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 62.16 अंक (0.34%) की गिरावट के साथ 18,364.68 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.57% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के हैंग-सेंग (Hang-Seng) में 51.84 अंक की गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) सपाट है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.49% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) 0.92% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2017)