कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 57.45 अंक (0.31%) की गिरावट के साथ 18,278.18 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.83% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) में 0.71% की गिरावट है। दक्षिण कोरिया में कॉस्पी (Kospi) 0.38% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) 0.55% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2017)