बेहतर वित्तीय नतीजों और आर्थिक आँकड़ों से लगातार तीसरे दिन चढ़ा अमेरिकी बाजार

उत्साहित वित्तीय नतीजों और मजबूत आर्थिक आँकड़ों से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनियों के नतीजों और आर्थिक डेटा से निवेशकों का खरीदारी का मन बना हुआ है। वाणिज्य विभाग के अनुसार अप्रैल में नये अमेरिकी घरों में उम्मीद से अधिक वृद्धि हुई। हालाँकि जानकार मानते हैं कि चीन और अमेरिका में व्यापार युद्ध चिंता का विषय बना हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार को तकनीकी शेयरों ने सबसे अधिक सहारा दिया।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 214.66 अंक या 0.84% की मजबूती के साथ 25,862.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 75.89 अंक या 0.97% बढ़ोतरी के साथ 7,898.05 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 25.36 अंक या 0.89% की बढ़त के साथ 2,876.32 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.17% की वृद्धि के साथ 72.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 मई 2019)