भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने के बाद बाजार में मजबूती

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है।

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट का भी बाजार पर अच्छा असर पड़ा है। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.77% की गिरावट के साथ 67.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,811.39 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,076.28 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 264.89 अंक या 0.68% की मजबूती के साथ 39,076.28 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,657.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,748.00 पर खुल कर 88.00 अंक या 0.75% की वृद्धि के साथ 11,745.05 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 1.41% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.53% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.70% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.11% की तेजी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 48 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 31 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)