न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष के बयान से अमेरिकी बाजार को मिला सहारा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स के बयान से इस महीने के अंत तक ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बल मिला, जिसका निवेशकों पर सकारात्मक असर पड़ा। विलियम्स के बयान से पहले बाजार कमजोर स्थिति में था, जिसकी वजह नेटफ्लिक्स के कमजोर नतीजे थे। कमजोर नतीजों से नेटफ्लिक्स के शेयर को भी भारी झटका लगा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 3.12 अंक बढ़ कर 27,222.97 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 22.03 अंक या 0.27% बढ़ कर के साथ 8,207.24 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.69 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 2,995.11 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.08% की वृद्धि के साथ 63.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)