बाजार में निवेश के अवसर तलाश रहे निवेशकों के लिए बैंकिंग, कैपिटल एक्सपेंडिचर और प्रीमियम कंजम्पशन से जुड़े सेक्टर आकर्षक दिखाई दे रहे हैं।
ICICI Securities के रिसर्च प्रमुख पंकज पांडे के मुताबिक, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज (BFSI) सेक्टर में बेहतर अर्निंग्स ग्रोथ के साथ वैल्यूएशन रीरेटिंग की संभावना है। इस सेक्टर में उनकी प्राथमिकता प्राइवेट बैंकों को लेकर है। इसके बाद PSU बैंक और डायवर्सिफाइड NBFC का नंबर आता है।
कैपिटल एक्सपेंडिचर थीम में पावर ट्रांसमिशन और डिफेंस सेक्टर पर उनका भरोसा है। उनके मुताबिक, पावर जनरेशन के मुकाबले ट्रांसमिशन में ज्यादा निवेश की जरूरत है, क्योंकि यह ऊर्जा क्षेत्र की एक बड़ी चुनौती बन रहा है। वहीं, वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए डिफेंस पर खर्च लंबे समय तक ऊंचा रह सकता है। इसके अलावा होटल, हॉस्पिटल, फूड कंपनियों और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी प्रीमियम कंजम्पशन बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इन सेक्टर्स में लंबी अवधि के निवेश के अवसर बन सकते हैं।
(शेयर मंथन, 10 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)