एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें जोमैटो (Zomato) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा स्थिति में ज़ोमैटो को एक “अपॉर्च्युनिस्टिक ट्रेड” के रूप में देखना ज्यादा व्यावहारिक नजर आता है, न कि एक मजबूत लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प के तौर पर। हाल के समय में कंपनी से जुड़े नैरेटिव तेजी से बदलते रहे हैं। कुछ समय पहले तक डिलीवरी और ऑपरेशनल समस्याओं की चर्चा थी, जैसे LPG की कमी के कारण कई रेस्टोरेंट्स का अस्थायी रूप से बंद होना, जिसका सीधा असर ऑर्डर और बिजनेस पर पड़ सकता है। लेकिन बाजार में अक्सर ऐसा होता है कि निवेशक जल्दी इन नकारात्मक पहलुओं को भूलकर नए पॉजिटिव ट्रेंड्स पर फोकस करने लगते हैं। यही वजह है कि स्टॉक में मूवमेंट भी तेजी से बदलता है।
टेक्निकल नजरिए से देखें तो 225 और 250 रुपये के स्तर इस समय बेहद अहम माने जा सकते हैं। 225 के ऊपर स्टॉक में मजबूती बनी रह सकती है, जबकि 250 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर इसमें और तेजी आने की संभावना बढ़ जाती है और शॉर्ट टर्म में 260 से 270 के स्तर तक मूव देखा जा सकता है। यानी ट्रेडर्स के लिए यह एक रेंज-बेस्ड अवसर हो सकता है, जहां इन स्तरों के आधार पर एंट्री और एग्जिट तय की जा सकती है।
हालांकि निवेश के नजरिए से यह स्टॉक हर किसी के पोर्टफोलियो में फिट नहीं बैठता, खासकर उन निवेशकों के लिए जो स्थिरता और मजबूत फंडामेंटल्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए यह थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि इसे फिलहाल शॉर्ट टर्म अवसर के रूप में देखें, जरूरी स्तरों पर नजर रखें और कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें।
(शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)