एशियाई बाजारों ने की वापसी, 142 अंक उछला निक्केई

गुरुवार को आयी गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है।

कल हुई बिकवाली के बाद आज एशियाई बाजारों में खरीदारी हो रही है, जिससे सूचकांकों में भी मजबूती आयी है। हालाँकि जानकारों का मानना है कि निवेशकों का ध्यान अभी भी अमेरिका-चीन के बीच वार्ता और व्यापार करार की संभावना पर है।
इससे पहले फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के मिले-जुले बयान के बीच गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार पाँचवे कारोबारी सत्र में मजबूती आयी। पॉवेल ने अपने बयान में अन्य नीति निर्माताओं के विचारों को दोहराया कि फेड ब्याज दर बढ़ाने में संयंम रखेगा। मगर साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट काफी हद तक छोटी रहेगी। उन्होंने अमेरिकी ऋण आकार को लेकर चिंता भी जतायी।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.42 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 142.36 अंक या 0.71% की बढ़त के साथ 20,306.16 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 50.00 अंक या 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 26,571.43 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.10% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.37% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.37% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.38% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2019)