कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के कारण एसजीएक्स (SGX) निफ्टी गिरावट के साथ खुला। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। बाजार की आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। बाजार में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से बिकवाली का दबाव देखा गया।

कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,142 का निचला स्तर जबकि 16,404 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 53,918 का निचला स्तर जबकि 54,795 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने कारोबारी सत्र के दौरान 33,927 का निचला स्तर जबकि 34,554 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी में निचले स्तर से 100 अंकों की रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स में निचले स्तर से करीब 600 अंकों की रिकवरी देखी गई। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से करीब 350 अंकों की रिकवरी देखी गई।
सेंसेक्स (Sensex) 365 अंक या 0.67% गिर कर 54,4701, निफ्टी 50 (Nifty 50) 109 अंक या 0.67% गिर कर 16,302 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 315 अंक या 0.91% गिर कर 34,275 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में बीएएसएफ रहा जो अच्छे नतीजों के कारण 8.40% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं कमजोर नतीजों से टाटा पावर में करीब 6.20% तक की गिरावट देखी गई। वहीं केनरा बैंक में 8.21% तक की गिरावट रही तो शांति गियर्स में 5.87% तक की मजबूती देखी गई। कैनफिन होम्स में भी 5.13% तक की गिरावट रही। वहीं वैश्विक बाजारों में मेटल की कीमतों में गिरावट का असर हिंदुस्तान कॉपर में भी दिखा और यह 9.75% तक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज रहा। रिफाइनिंग और टेलीकॉम के मोर्चे पर बेहचर प्रदर्शन के कारण शेयर में दबाव दिखा और करीब 4% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा नेस्ले 2.89%, हीरो मोटोकॉर्प 2.75% और इंडसइंड बैंक 2.81% तक नुकसान के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में एमटीएआर टेक 8.35%, सीएसबी बैंक 8.23%, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स 8.37% और बजाज इलेक्ट्रिक में 7.45% तक की गिरावट देखी गई।
लेकिन गिरावट वाले बाजार में भी कुछ शेयरों की चाल उल्टी दिशा में दिखी। पावर ग्रिड 2.83%, एचसीएल टेक 2.47%, बजाज ऑटो 1.97% और इंफोसिस में 1.78% तक की तेजी देखी गई।
इसके अलावा आज के कारोबार में चढ़ने वाले शेयरों में नोसिल 6.41%, चोला फाइनेंस होल्डिंग 4.50%, फाइन ऑर्गेनिक्स 4.42% और ऑयल इंडिया 2.83% तक का उछाल देखा गया। (शेयर मंथन, 9 मई, 2022)