शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई पॉलिसी को बाजार की सलामी, सेंसेक्स 1017 और निफ्टी 276 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों में कमजोरी का माहौल देखा गया। अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिला। भारी उतार चढाव के बीच अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए।

 डाओ जोंस में 450 अंकों की गिरावट देखी गई, इंट्राडे में 29 हजार के नीचे भी गया। IT में बड़ी बिकवाली से नैस्डैक करीब 3% टूटा। वहीं एसजीएक्स (SGX) भी कमजोरी के साथ खुला। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की भी कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। हालाकि बाद में आरबीआई पॉलिसी के बाद बाजार ने रफ्तार पकड़ी। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,748 का निचला स्तर जबकि 17,187 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 56,147 का निचला स्तर जबकि 57,723 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने कारोबारी सत्र के दौरान 37,386 का निचला स्तर जबकि 38,811 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1,017 अंक या 1.80% चढ़ कर 57,427, निफ्टी 50 (Nifty 50) 276 अंक या 1.64% चढ़ कर 17,094 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 984 अंक या 2.61% चढ़ कर 38,632 पर बंद हुआ। मासिक निपटान और आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के कारण बाजार के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव रहा। इस हफ्ते कारोबारी हफ्ते के शुरुआती 4 दिनों में गिरावट होने से निफ्टी 50 (Nifty 50) में 1.4% की गिरावट देखी गई। निफ्टी 500 में 1.7% की गिरावट देखी गई। छोटे-मझौले शेयरों में बिकवाली देखी गई। निफ्टी बैंक 2.5% गिर कर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप में 1.7% की गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी मिडकैप में 1.5% नुकसान के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते निफ्टी में चढ़ने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज 5%, पावर ग्रिड 4.65% तक चढ़ कर बंद हुए। गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 8% और मारुति 5.55% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इस हफ्ते मेटल शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। जेएस डब्लू स्टील 5.55%, कोल इंडिया 5% तक गिर कर बंद हुए। कारोबारी हफ्ते में सबसे ज्यादा गिरावट वैरॉक इंजीनियरिंग 13%, बालाजी अमाइंस 11% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इस हफ्ते फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। जायडस लाइफसाइंस 8.5%, एबॉट इंडिया 7% तक उछले। वहीं आईटी शेयरों में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला। एलऐंडटी टेक 4%, एचसीएल टेक 4% तक चढ़ कर बंद हुए। वहीं इस हफ्ते एनर्जी शेयरों में गिरावट का रुझान देखा गया। टाटा पावर 3.6%, एनटीपीसी (NTPC) 2.6% और बीपीसीएल 2.3% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। ऑटो शेयरों की रफ्तार भी इस हफ्ते सुस्त दिखी। मारुति 5.5%, बजाज ऑटो 4.55% तक गिर कर बंद हुए। रियल्टी शेयरों में भी इस हफ्ते गिरावट देखी गई। मैक्रोटेक डेवलपर 11%, ओबेरॉय रियल्टी 5.5% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 30 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"