शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट पर बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। डाओ जोंस 500 अंक गिरकर डाओ जोंस दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

 एसऐंडपी (S&P) 500 और नैस्डेक भी करीब 1.5% नीचे बंद हुए। नवंबर 2020 के बाद डाओ पहली बार 29,000 के नीचे फिसला। अमेरिकी बाजार पर मंदी, फेड और यूनाइटेड किंगडम की चिंता हावी होते दिखी। कुल मिलाकर पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजार 3% तक फिसले। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की भी करीब 180 अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। हालाकि बीच में निचले स्तर से हल्का सुधार देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की लगभग सपाट शुरुआत हुई, लेकिन धीरे-धीरे कमजोरी बढ़ती गई। कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट और सुधार का सिलसिला जारी रहा। आखिर में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप में 1.25% और निफ्टी स्मॉल कैप में 0.70% तक की गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी 500 1.30% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 56,683 का निचला स्तर जबकि 57,455 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,855 का निचला स्तर जबकि 17,115 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 37,963 का निचला स्तर जबकि 38,642 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.11% या 638 अंक गिर कर 56,789 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 1.21% या 207 अंक गिर कर 16,887 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.56% या 602 अंक गिर कर 38,030 पर बंद हुआ। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज 8.64%, आयशर मोटर्स 5.67%, अदाणी पोर्ट्स 4.42% और मारुति सुजुकी 3.18% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। सरकार की ओर से नेचुरल गैस की कीमतों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी का असर ओएनजीसी (ONGC) के शेयर में देखा गया और शेयर 4.42% तक चढ़ कर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज 1.94%, कोल इंडिया 1.27% और सिप्ला 1.42% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में कोचीन शिपयार्ड 10.07%, त्रिवेणी टर्बाइन 8.77% और जायडस लाइफसाइंस 5.80% तक के उछाल के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स 4.42%, अदाणी टोटल गैस 7.16%, विजय डायग्नोस्टि 5.97% और इंडिया सीमेंट में 5.76% तक की गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में सीएसबी (CSB) बैंक 6.92%, वीआईपी (VIP) इंडस्ट्रीज 7.38%, रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) 6.53% और ल्यूपिन 6.21% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन 03 अक्टूबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"