ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत, अमेरिकी बाजार में गिरावट

बुधवार को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को बढ़ाने के संकेत दिये, जिससे अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

इसी कारण पिछले सप्ताह में अमेरिकी बाजार में काफी कमजोरी आयी थी। उधर यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 91.74 अंक या 0.36% की कमजोरी के साथ 25,706.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.78 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 7,642.70 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.71 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 2,809.21 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.70% की गिरावट के साथ 80.05 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)