भारतीय बाजार में तेजी के साथ हो सकती है शुरुआत, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखरी कारोबारी दिन शुक्रवार (02 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 68 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.39% की तेजी के साथ 17,707 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (02 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर प्री ओपनिंग में ही लुढ़कते हुए लाल निशान में पहुँच गये। बाद में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालाँकि शाम तक बाजार कुछ संभले और बीएसई मामूली बढ़त के साथ, तो एनएसई मामूली सुस्ती के साथ बंद हुए। शाम को कारोबार समाप्ति के समय तक एनएसई का निफ्टी 5.90 अंक लुढ़क कर 0.03% की नरमी के साथ 17,60.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 224.16 अंकों की तेजी आयी और यह 0.38% की बढ़त के साथ 59,932.24 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजारों में आज भी मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 116.70 अंकों की तेजी है और यह 0.42% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 388.82 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 1.88% लुढ़क कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 6.36 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.26% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 39.34 अंकों सुस्ती है और यह 1.20% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (02 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 59.05 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.76% की उछाल के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.24% की तेजी के साथ 7166.27 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 2.12% की बढ़त आयी और यह 328.45 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में गुरुवार (02 फरवरी) को मिलाजुला रुख देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 39.02 अंक की सुस्ती रही और यह 0.11% की नरमी के साथ 34,053.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 384.50 अंक या 3.25% की उछाल के साथ 12200.82 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 60.55 अंक या 1.47% की तेजी आयी और यह 4179.76 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 फरवरी 2023)