भारतीय बाजार में आज सपाट कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्टी लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (06 फरवरी) को सपाट कारोबार करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 7.5 अंकों की मामूली सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.04% की नरमी के साथ 17,832.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (03 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे और दिनभर तेजी में ही कारोबार करते रहे। बीच में कुछ समय के लिए बाजार लुढ़क कर लाल निशान में पहुँचे, मगर जल्दी ही बाजार संभलते हुए तेजी में लौट आये। शाम तक बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार समाप्ति के समय तक एनएसई के निफ्टी में 243.65 अंक की तेजी आयी और यह 1.38% की उछाल के साथ 17,854.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 909.64 अंकों की उछाल आयी और यह 1.52% की बढ़त के साथ 60,841.88 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजारों में आज भी मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 292.51 अंकों की तेजी है और यह 1.05% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 412.48 अंकों की भारी गिरावट नजर आ रही है और यह 1.90% लुढ़क कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 19.27 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.78% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 23.82 अंकों सुस्ती है और यह 0.74% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (03 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 81.64 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 1.03% की उछाल के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.94% की तेजी के साथ 7233.94 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.21% की सुस्ती आयी और यह 32.76 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (03 फरवरी) को गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में जहाँ 127.93 अंक की सुस्ती रही और यह 0.38% की नरमी के साथ 33,926.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 193.86 अंक या 1.59% की गिरावट के साथ 12006.96 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 43.28 अंक या 1.04% की नरमी आयी और यह 4136.48 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2023)