2020 तक सेंसेक्स 50,000 पर

gaurav duaगौरव दुआ
रिसर्च प्रमुख, शेयरखान
मेरे विचार से इक्विटी इस समय भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संपदा वर्ग है।

सेंसेक्स साल 2017 में ही 30000 को फिर से छू सकता है, जबकि साल 2018 तक यह 40,000 पर जा सकता है और साल 2020 तक यह 50,000 पर पहुँच सकता है। अभी वैश्विक परेशानियाँ और भारतीय अर्थव्यवस्था में आशा से धीमा सुधार होना मुख्य चिंताएँ हैं। लेकिन बाजार का मूल्यांकन उचित है और 2017 में मजबूत वापसी होने की उम्मीद है। अगले छह महीनों के लिए भारतीय बाजार पर सबसे ज्यादा प्रभाव कच्चे तेल और वैश्विक अर्थव्यवस्था का होगा। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)