सी फंड्स मैनेजमेंट इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ शोध विश्लेषक बृजेश ऐल का मानना है कि भारतीय बाजार के लिए आगे आने वाले महीने शानदार रहने वाले हैं।
बृजेश ऐल का मानना है कि मजबूत आर्थिक वृद्धि, पूँजीगत व्यय चक्र और कमाई की बेहतर दृश्यता के चलते भारतीय शेयर बाजार फिलहाल एक अनुकूल दौर में है, जिसे वे स्वीट स्पॉट बताते हैं।
बृजेश ऐल के अनुमान |
|
|
सेंसेक्स लक्ष्य (जून 2026) |
90,000 |
|
निफ्टी लक्ष्य (जून 2026) |
27,200 |
|
सेंसेक्स लक्ष्य (दिसंबर 2026) |
98,000 |
|
निफ्टी लक्ष्य (दिसंबर 2026) |
28,100 |
|
2025-26 में निफ्टी ईपीएस (रु.) |
1150 |
|
2026-27 में निफ्टी ईपीएस (रु.) |
1280 |
|
2025-26 की दूसरी छमाही में कॉर्पोरेट आय वृद्धि |
0-10% |
|
2025-26 में जीडीपी वृद्धि |
7.3% |
|
2026-27 में जीडीपी वृद्धि |
7.5% |
|
अगले 6 माह में डॉलर-रुपया विनिमय दर |
100 |
|
अमेरिका से ट्रेड डील कब तक |
जून 2026 |
|
सेंसेक्स 1 लाख पर किस वर्ष तक पहुँचेगा |
2027 |
भारतीय शेयर बाजार के लिए अभी सबसे बड़े सकारात्मक कारकों में वह मजबूत जीडीपी वृद्धि, पूँजीगत व्यय चक्र और कमाई की बेहतर दृश्यता को गिनते हैं। वहीं दूसरी ओर, मूल्यांकन के सीमित आकर्षण, कमाई में कटौती का जोखिम और वैश्विक व व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं को वे प्रमुख नकारात्मक पहलू मानते हैं। बृजेश ऐल का मानना है कि अगले 12 महीनों में भारतीय बाजारों की चाल वैश्विक बाजारों के अनुरूप ही रह सकती है।
ऐल का मानना है कि आने वाले छह महीनों में बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारकों में तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक आर्थिक स्थिति और आम बजट 2026-27 शामिल हैं। अमेरिकी शुल्कों का भारतीय बाजारों पर हल्का नकारात्मक असर पड़ सकता है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जून 2026 तक अंतिम रूप लेने की उम्मीद है। आगामी आम बजट से उनकी अपेक्षाएँ तटस्थ हैं। हालांकि वे मानते हैं कि इसका असर बाजार पर हल्का सकारात्मक हो सकता है।
ब्याज दरों को लेकर बृजेश ऐल का नजरिया सकारात्मक है और वे आगे चलकर दरों में नरमी की संभावना देखते हैं। निजी पूंजीगत व्यय की वापसी को लेकर भी उनका रुख हल्का सकारात्मक है।
वैश्विक स्तर पर आने वाले महीनों में रुपये की चाल भारतीय बाजारों को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला कारक हो सकती है। विदेशी निवेश प्रवाह को लेकर उनकी अपेक्षाएँ मजबूत खरीदारी की हैं।
अगले 1 साल में पसंदीदा क्षेत्र/शेयर
तेजी वाले क्षेत्र : वाहन, सरकारी बैंक और ऊर्जा
कमजोर क्षेत्र : दवा और एफएमसीजी
5 पसंदीदा शेयर : मिंडा कॉर्प, महाराष्ट्र बैंक, हैवेल्स, कारट्रेड और टोरेंट पावर
(शेयर मंथन, 21 जनवरी 2026)